Maiya Samman Yojana 2025 :- झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा अगस्त 2024 में मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है और हर साल₹30000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अपने रोजमर्रा की जिंदगी में इस आर्थिक सहायता के लिए दिए गए पैसों का उपयोग कर सकेंगे।
इस योजना के लिए झारखंड राज्य के कमजोर वर्ग की महिलाएं आवेदन कर पाएंगे आवेदन ऑफ़लाइन के माध्यम से हो रहा है आवेदन करने से संबंधित सभी जानकारी इसी पेज पर नीचे दिया गया है नीचे दिए गए लेख को ध्यान से चेक करना होगा।
Maiya Samman Yojana 2025 Overview :-
योजना का नाम | Maiya Samman Yojana 2025 |
आरम्भ की गई | झारखंड सरकार के द्वारा |
सम्बंधित विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | राज्य की गरीब महिलाएं |
लाभ | हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता |
लाभार्थियों की संख्या | 56 लाख + |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन/Online |
ऑफिशियल वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
आवेदन आरम्भ | 01 अगस्त 2024 |
Maiya Samman Yojana 2025 क्या है ?
महिला एवं बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड के द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की गरीब महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता देने के लिए लाया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं को साल में कुल ₹30000 मिलेंगे जिससे उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार और महिला सशक्तिकरण आगे बढ़ेगा। इस योजना में 21 से 50 वर्ष के बीच की महिला आवेदन कर पाएंगे। ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा आवेदन करने से संबंधित जानकारी आगे दिया गया है।
Maiya Samman Yojana 2025 मुख्य उद्देश ?
झारखंड सरकार के द्वारा अगस्त 2024 में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करना है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की मदद दी जाती है जो सालाना ₹3000 होता है। यह पैसा महिलाओं के बैंक खाते में भेजा जाता है। जिससे वह अपने स्वास्थ्य और पोषण पर ध्यान देती है और आत्मनिर्भर बनने में उनको सहयोग मिलता है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर पाएंगे।
Maiya Samman Yojana 2025 पात्रता :-
- झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होना चाहिए।
- महिला की उम्र 21 वर्ष से कम और 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से कम है।
- गुलाबी, पीला, सफेद और हरा राशन कार्ड धारक महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
- बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
- यह सुनिश्चित करेगा कि योजना की राशि सीधे लाभार्थी के खाते में जमा हो सके।
Maiya Samman Yojana 2025 के लाभ :-
- लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹2500 यानी कि प्रतिवर्ष ₹30000 प्राप्त होंगे।
- झारखंड राज्य की प्रत्येक गरीब परिवार की महिला आवेदन कर लाभ ले सकती है।
- मंईयां सम्मान योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर होकर समाज में जीवन यापन कर सकती है।
- सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत जारी की जाने वाली राशि DBT के माध्यम से महिलाओं की बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी
Maiya Samman Yojana 2025 जरूरी दस्तावेज़ :-
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Maiya Samman Yojana 2025 How to Apply :-
मंईयां सम्मान योजना के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म का पीडीएफ डाउनलोड कर प्रिंट करवा लेना होगा। या आपको आपके नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत कार्यालय या स्थानीय सरकारी कार्यालय में इसका फॉर्म मिल जाएगा। फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर लेना होगा। जानकारी भरने के बाद आपने जरूरी दस्तावेज उसे फॉर्म के पीछे ऐड कर लेना होगा उसके बाद फॉर्म को अपने नजदीकी कार्यालय जैसे कि आंगनबाड़ी केंद्र पंचायत कार्यालय ब्लॉक में ले जाकर जमा करना होगा।
Important Links :-

FAQs For Maiya Samman Yojana 2025 :-
Maiya Samman Yojana 2025 How to Apply :-
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म का पीडीएफ डाउनलोड कर प्रिंट करवा लेना होगा।
Maiya Samman Yojana 2025 के लाभ :-
लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹2500 यानी कि प्रतिवर्ष ₹30000 प्राप्त होंगे।